रणवीर ने दीपिका का तीन घंटे इंतज़ार किया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इश्क़ के चर्चे आम हैं। लेकिन गाहे-बगाहे वे अपने प्यार का इज़हार कुछ दिलचस्प अंदाज़ में कर देते हैं, जिसे देखकर शायद दीपिका को और भी प्यार आ जाता होगा। खैर, ताज़़ातरीन घटना है, एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक इंतज़ार करने का।

मुंबई - सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले दीपिका को सरप्राइज़ करने के लिए रणवीर उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए गए। अब फ़्लाइट कुछ डिले हो गई। ऐसे में महाशय अपनी गाड़ी में पूरे तीन घंटे बैठे रहे।
आखिरकार मुस्कुराती दीपिका बाहर आईं और रणवीर को इस तरह उनका इंतज़ार करते देख काफ़ी खुश हुईं। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट से घर के लिए रवाना हुए।
रणवीर इससे पहले भी अपने प्यार का इज़हार कर चुके हैं। दीपिका के साथ उनकी अगली फिल्म 'बाज़ीरराव मस्तानी' रिलीज़ होने वाली है।
- मां के बाद पापा के संग भी परदे पर दिखीं दीपिका
- ख़त्म हुआ दीपिका-रणबीर का 'तमाशा'
- कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई संजय की 'मस्तानी'