शुरू हुई ‘मुबारकां’ की शूटिंग, अर्जुन कपूर दिखेंगे डबल रोल में

रियल लाइफ चाचा-भतीजा की जोड़ी रील लाइफ में भी परदे पर नज़र आने वाली है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की। अनीस बज़्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ में यह दोनों अभिनेता नज़र आएंगे। लंदन और चंडीगढ़ में इस फिल्म की शूटिंग होगी। शूटिंग के पहले शेड्यूल की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ चंडीगढ़ में हुआ। साथ ही अर्जुन कपूर में फिल्म में अपने लुक को ट्विटर पर भी शेयर किया। 

फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग शुरू, अर्जुन कपूर दिखेंगे दोहरे रोल में
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज़्मी की फिल्म 'मुबारकां' ने गाजे-बाजे के साथ अपने पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'मुबारकां' जुलाई 2017 में रिलीज़ होगी।

इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो गया है। हालांकि, इस पहले शेड्यूल में चाचा अनिल कपूर का कोई सीन नहीं शूट होना है। इसके बावजूद भी वो सरप्राइज़ देने और अपने भतीजे की हौसला अफजाई करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। 

अनिल ने बताया कि वो अर्जुन के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और फिल्म के मुहर्त वाले दिन उनके साथ रहना चाहते थे। इसलिए मैं अर्जुन को बिना बताए ही चंडीगढ़ पहुंच गया। जब उसने मुझे देखा, तो चौंक गया। यहीं नहीं चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर भांगड़ा भी किया। 

बता दें कि इस फिल्म के जरिए दोनों चाचा भतीजा पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन के चाचा ही बने हैं। फिल्म में अर्जुन, अनिल के साथ आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज़ लीड रोल में हैं।

इसके साथ ही अर्जुन ने ट्विटर के जरिए ‘मुबारकां’ का अपना लुक भी शेयर किया है। अर्जुन ने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ' मिलिये करणवीर सिंह और चरणवीर सिंह से'।

अर्जुन पहली बार सरदार के किरदार में दिखेंगे। इससे पहले वो फिल्म 'औरंगजेब' में डबल रोल निभा चुके हैं। अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में पंजाबी भाषा का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। 

सोनी फिल्म नेटवर्क, मुराद खेतानी सिने1 और अश्विन वर्दे ने फिल्म प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 28 जुलाई 2017 को रिलीज़ हो रही है। 

ग़ौरतलब है कि इसके अलावा अर्जुन चेतन भगत के उपन्यास'हाफ गर्लफ्रेंड' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंग। इस फिल्म में वे एक बिहारी लड़के का किरदार निभा रहे हैं और श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे।

संबंधित ख़बरें