आनंद एल राय के लिए ‘मुक्काबाज़’ बनाएंगे अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप ने अपनी आगामी फिल्म ‘मुक्काबाज़’ के लिए आनंद एल राय से हाथ मिलाया है। उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बेस्ड इस फिल्म में एक ऐसे ‘मुक्काबाज़’ की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे ब्राह्मण की लड़की से प्रेम हो जाता है।

मुंबई। डार्क सिनेमा के फिल्ममेकर के रूप में पहचाने जाने वाले अनुराग कश्यप और छोटे शहरों की कहानी कहने वाले आनंद एल राय पहली बार एक साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
आनंद एल राय फैंटम फिल्म्स और इरोज़ इंटरनेशनल के साथ मिलकर ‘मुक्काबाज़’ नाम की फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अनुराग कश्यप के कंधो पर होगा।
इस फिल्म की घोषणा इरोज़ इंटरनेशनल ने अपने ट्विटर के आधिकारिक पेज पर की। बैनर ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘आनंद एल राय और अनुराग कश्यप...दो अलग-अलग विश्व, नवंबर में एक अखाड़े में उतरेंगे। 10 नवंबर को ‘मुक्काबाज़’।’
Aanand L Rai & Anurag Kashyap. Two different worlds step into the ring this November. 👊🏻#MukkabaazNov10 @aanandlrai @anuragkashyap72 pic.twitter.com/uujVDg81cs— Eros Now (@ErosNow) July 6, 2017
इसके साथ ही एक छोटा सा टीज़र वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के मुताबिक़ फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के एक ‘मुक्काबाज़ की है’, जो एक ब्राह्मण लड़की के प्यार में पड़ जाता है।
वीडियो टीज़र में अभिनेता रवि किशन की आवाज़ साफ समझ आ रही है, जो फिल्म की कहानी समझा रहे हैं। साथ ही इसमें हिप-हॉप कलाकार डिवाइन की आवाज़ बैकग्राउंड में सुनाई दे रही है। बता दें कि ख़बरें थे कि डिवाइन जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा हैं।
एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू में डिवाइन ने कहा, ‘यह मेरे पसंदीदा निर्देशक, पसंदीदा निर्माता और मेरी शुरुआत के लिए था। मेरे पास जो कुछ था...मैंने दिया।’
फिलहाल आनंद एल राय शाहरुख खान के साथ अपनी अनाम फिल्म में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म के लिए हाल ही एक गाना शूट किया गया, जिसमें सलमान खान भी थे। सलमान, शाहरुख की इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि टिकट खिड़की पर धड़ाम करके गिरी सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख ने भी कैमियो किया था। वो फिल्म में एक जादूगर की भूमिका में नज़र आए थे।
ख़ैर, आनंद एल राय और अनुराग कश्यप की जोड़ी क्या गुल खिलाती है, वो तो आने वाला समय ही बताएगा। बता दें कि निर्देशक अनुराग की आखिरी फिल्म ‘रमन राघव’ थी, जो साल 2016 में आई थी।
‘गुड़गांव’ को ‘बेस्ट थ्रिलर’ कहा अनुराग कश्यप ने