Coronavirus Outbreak: घर का कामकाज कर रहे हैं सितारे
कोरोना वायरस के खतरे के चलते हर आम-ओ-ख़ास ने खुद को अपने-अपने घरों में क़ैद कर लिया है। अब घर खाली बैठने से अच्छा कुछ काम किया जाये। फिर क्या फिल्म से लेकर टीवी सितारों ने शुरू कर दिया घर का काम निबटाना। कोई बर्तन मांज रहा है, तो कोई झाड़ू-पोछा कर रहा है। वहीं किसी ने किचन संभाल रखा है, तो कोई अपनी अलमारी को सलीके से लगाने पर जुट गया है।

कैमरे के सामने तरह-तरह के किरदार निभाने वाले फिल्म और टीवी सेलेब्स ने अब अपने घर को संभालने, सजाने-संवारने का नया काम शुरू कर लिया है। अब कोरोना वायरस के ख़तरे के चलते शूटिंग बंद है और कहीं बाहर निकलने की मनाही है। ऐसे में अपने-अपने हाउस हेल्प को भी सुरक्षा के चलते छुट्टी दे रखी है।
घर में परिवार के साथ बंद हैं, तो फिर परिवार की मदद करना बनती है। ऐसे में किसी ने झाड़ू उठा कर सफाई शुरू कर दी है, तो किसी ने घर की पुताई ही कर डाली। कोई किचन में हाथ आजमा रहा है, तो कोई वॉर्डरोब संभाल रहा है। फिर आइए देखते हैं, सितारों के बदले-बदले रूप।
कटरीना कैफ़
कटरीना कैफ ने अपनी हाउस हेल्फ को कुछ दिन के लिए छुट्टी दे दी है। ऐसे में घर के काम वो खुद निबटा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमे में वो बर्तन धोते हुए दिख रही हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें हाउस हेल्प की गैर मौजूदगी में कार्तिक बर्तन साफ कर रहे हैं। कार्तिक इतने मज़े से लाउड म्यूज़िक सुनते और गाते हुए बर्तन साफ कर रहे हैं। इस वीडियो को कार्तिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'कहानी घर घर की' के कैप्शन के साथ डाला है।
Kahaani Ghar Ghar Ki... pic.twitter.com/cExZ2Tq06H— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) March 23, 2020
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने अपने इंस्टग्राम पर एक टिक-टॉक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बर्तन साफ करने से लेकर टॉयलेट साफ करना और कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को 'गेटिंग बोअर्ड' के कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है
हिना खान
हिना खान ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां ने हिना और उनके भाई को घर के काम जैसे बर्तन मांजना झाड़ू लगाने जैसा काम करने को कह रही हैं।
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टास्टोरी में शेयर किया है, जिसमें वो झाड़ू लगाती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा भी है, 'मैं झाड़ू मारती'।
मलाइका अरोड़ा
फैशनिस्ता मलाइका अरोड़ा किचन में अपना हुनर दिखा रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा भी है कि उनको कुकिंग काफी पसंद है, लेकिन मुश्किल से ही उनको कुकिंग करन का समय मिल पाता है। अब सेल्फ-आइसोलेशन के दौरान वो कुकिंग करेंगी।
रूबिना दिलाइक
अपने पति अभिनव शुक्ला की रूबिना दिलाइक ने अच्छी खासी क्लास लगाते हुए किचन में काम करवाया। यही नहीं, बल्कि सब्जियां भी कटवाईं।
देबीना बनर्जी
अब देबिना बनर्जी भी बैठे-बैठे क्या करती, तो उन्होंने घर की अलमारियां साफ करके अच्छी तरह से अरेंज कर लिया।
कविता कौशिक
कविता कौशिक ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने पति के साथ खाना बना रही हैं।
करणवीर वोहरा
करणवीर वोहरा ने झाड़ू उठाकर सफाई ही कर डाली। अच्छे पति की तरह घर के काम में पत्नी का हाथ बंटाते करणवीर वोहरा।
युविका चौधरी
युविका ने न सिर्फ खुद काम किया, बल्कि पति प्रिंस को भी काम पर लगवा दिया।
संबंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक आर्यन के वीडियो को कहा, 'कोरोना का पंचनामा'