सोनू सूद की बिहार में मूर्ति बनाने की तैयारी, मिला ऐसा जवाब
सोनू सूद के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बिहार के सिवान में उनकी मूर्ति बनाने की तैयारी हो रही है। जब इस बारे में सोनू सूद को पता चला, तो उन्होंने फिर से दिल जीत लेने वाली बात कह दी। बता दें अभी तक सोनू सूद ने लगभग 12000 प्रवासियों को घर पहुंचाया है। उनके इस कदम की काफी तारीफें हो रही हैं।

सोनू सूद प्रवासियों को घर भेजने के काम में लगातार लगे हुए हैं। अभी तक उन्होंने तकरीबन बारह हज़ार लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर वो प्रवासियों की मदद के लिए लगातार सक्रिय हैं।
उनकी इस दरियादिली का हर कोई कायल हो गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। हाल यह है कि उनको जैसे ही कोई अपनी डिटेल्स भेजता है, वो तुरंत ही उसके घर पहुंचने की तैयारी कर देते हैं।
सोनू को प्रवासियों की तरफ से लगातार शुक्रिया और दुआएं तो मिल ही रही हैं, लेकिन आम जन भी उनकी इस कदम की काफी सराहना कर रहे हैं।
इसी कड़ी में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि बिहार के सिवान जिले में उनकी मूर्ति बनवाने की लोग तैयारी कर रहे हैं। अब सोनू सूद ने जैसे ही यह ट्वीट पढ़ा उन्होंने फौरन ही इसका जवाब दिया।
जहां यूज़र ने लिखा, 'बिहार का जिला सिवान जहां लोग आपकी मूर्ति बनवाने के तैयारी में। सलाम सर बहुत बहुत प्यार आपक।'
इसके जवाब में सोनू सूद लिखते हैं, 'भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।'
भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना। 🙏 https://t.co/SI9MqVpRRe— sonu sood (@SonuSood) May 25, 2020
सोनू का यह जवाब लोगों का दिल एक बार फिर से जीत ले गया। वैसे भी इन दिनों उनको सुपरहीरो, भगवान जाने किन-किन उपनामों से पुकारा जा रहा है।
वहीं एक यूज़र ने सोनू सूद के लिए लिखा, 'भैया आंसू आ गये आपके इस निस्वार्थ सेवा भाव को देख कर, आपको ईद मुबारक भैया।'
एक और यूजर ने लिखा,' एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।'
एक लिखता है, ' सर आप के जज्बे को सलाम। आप जिस तरह निहस्वार्थ भावना से प्रवासी भाई लोग को मदद कर रहे है वो सराहनीय है। वहीं आप जैसे लोग सच्चे देश भक्त और हीरो है।'
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी से निबटने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में देश के अलग अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूर घर लौटने को बेताब है। उनकी मदद करने के लिए कई सितारे सामने आए हैं, लेकिन अभिनेता सोनू सूद लगातार उनकी मदद कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें
टिप्पणियाँ