Richard Dawkins Award जीतने वाले पहले भारतीय बने जावेद अख्तर
मशहूर शायर, गीतकार जावेद अख्तर प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। रिचर्ड डॉन्किंस अवॉर्ड- 2020 से सम्मानित होने वाले जावेद अख्तर पहले भारतीय बने हैं। इस उपलब्धि पर पत्नी शबाना आज़मी और बेटे फरहान अख़्तर, बेटी ज़ोया अख़्तर के अलावा सिनेमा और साहित्य जगत से भी जम कर बधाइयां मिल रही हैं। बता दें यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर दिया जाता है।

लोकप्रिय लेखक और अभिनेता जावेद अख्तर को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस उपलब्धि पर जावेद अख्तर को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
इस पुरस्कार के मिलने पर जावेद अख्तर की पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि आज के समय में जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में है तो इस पुरस्कार का महत्व और बढ़ जाता है।
वहीं समाचार एजेंसी से बात करते हुए शबाना ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं जानती हूं कि रिचर्ड डॉकिंस जावेद के लिए प्रेरणा देने वाले नायक की तरह रहे हैं। यह पुरस्कार इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि आज के समय में जब सभी धर्मों के धार्मिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता पर हमले कर रहे हैं तो यह पुरस्कार इस मूल्य की रक्षा के लिए जावेद के प्रयासों को बताता है।'
जावेद अख्तर की बेटी निर्देशक ज़ोया अख्तर ने भी अपने पिता को इस उपलब्धि के बधाई देते हुए लिखा, 'मेरे डैड ने आलोचनात्मक सोच और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 जीता है। वे इस अवॉर्ड को जीतने वाले अब तक के अकेले भारतीय हैं। उनसे पहले बिल महर, स्टीफन फ्राई, रिकी गर्वाइस और क्रिस्टोफर हिचेन्स थे। डैड के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।'
वहीं इस पोस्ट पर शबाना ने लिखा, 'इस खबर को सुनकर मैं उनके लिए बहुत रोमांचित हूं। जावेद लंबे समय से रिचर्ड डॉकिन्स के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और यह जीत तर्क संगगता और आलोचनात्मक सोच के प्रति जावेद की दृढ़ता का मजबूत गवाह है।'
जावेद अख्तर की इस बड़ी जीत पर ऋतिक रोशन, सोहा अली खान, नेहा धूपिया, अभिषेक बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी, दीया मिर्जा, इरफान हबीब, नंदिता दास, अनिल कपूर, अनुराग कश्यप ने बधाई दी।
रिचर्ड डॉन्किंस अवॉर्ड
रिचर्ड डॉन्किंस अवॉर्ड दुनियाभर में तार्किक व वैज्ञानिक सोच और नास्तिकता को बढ़ावा देने के लिए जाने जाने-वाले मशहूर बायोलॉजिस्ट व लेखक रिचर्ड डावकिन्स के नाम पर साल 2003 में शुरू किया गया प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
बता दें जावेद अख्तर अक्सर अपने तीखे बयानों और खुलकर आलोचना करने वाले रवैये के चलते सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वहीं इस अवॉर्ड के बाद अब उनके प्रसंशक उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
संबंधित ख़बरें
टिप्पणियाँ