सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर फिल्म क्रिटिक के तमाशे पर भड़के अमित साध और मनोज बाजपेयी
फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर यूट्यूब पर 'ट्रूथ सीरीज़' नाम के वीडियो शेयर किए। इन वीडियोज़ में वो सुशांत की निजी ज़िंदगी से जुड़े कई राज़ खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बात से सुशांत के को-एक्टर रहे मनोज बाजपेयी और अमित साध बुरी तरह नाराज़ हो गए। दोनों सोशल मीडिया पर ही कोमल नाहटा की क्लास लगा दी और कहा, 'बस करो।'

सुशांत सिंह राजपूत के असमायिक निधन से बॉलीवुड सकते में है। वहीं सोशल मीडिया में इसे लेकर माहौल काफी गरम है। नेपोटिज़्म से लेकर फेवरेटिज़्म को लेकर सोशल मीडिया उबल पड़ा है।
शुरुआती जांच में कहा जा रहा था कि सुशांत डिप्रेशन में थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली है। उनके डिप्रेशन का कारण इंडस्ट्री में उनके साथ एक आउटसाइडर की तरह बर्ताव को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बड़े-बड़े फिल्म प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। साथ ही कई फिल्में बीते कुछ दिनों में उनके हाथ से निकल गई थीं।
अब इन दावों में कितनी सच्चाई है, उसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसे कत्ल कहा जा रहा है। कुछ यूज़र्स ने इसकी सीबीआई जांच के भी मांग शुरू कर दी है।
एक तरफ पुलिस अपनी छानबीन में जुटी है, तो दूसरी तरफ फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा ने भी 'ट्रूथ सीरीज' नाम से दो वीडियो निकाली और उनकी मृत्यु से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।
अब उनके इस सीरीज पर सुशांत के को-एक्टर्स रह चुके अमित साध और मनोज बाजपेयी ने नाराजगी जाहिर की है। दोनों एक्टर्स ने ट्वीट कर फिल्म क्रिटिक को यह सब बंद करने को कहा है।
अमित साध ने फिल्म क्रिटिक के ट्वीट पर लिखा, 'बंद करो अब इसे...थोड़ी तो मर्यादा रखें...मैं हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूं...बेरहम लोग'। बता दें अमित साध ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो छे' में काम किया था। यह सुशांत की डेब्यू फिल्म थी।
Stop this now !!— Amit Sadh (@TheAmitSadh) June 19, 2020
Have some dignity pls ..
I beg you ... heartless people ...
👊🏾👊🏾👊🏾👊🏾👊🏾👊🏾 https://t.co/nrvSrHtdB4
वहीं फिल्म 'सोनचिरैया' में सुशांत के साथ काम करने वाले मनोज बाजपेयी ने भी क्रिटिक को यह सब बंद करने को कहा। मनोज ने लिखा, 'कोमल जब जनाजा निकलता है, तो हम सब हाथ जोड़ कर उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। अब आप कम से कम शांत तो रह ही सकते हैं...बस कीजिए..अब बस'।
कोमल जब janaza निकलता है तो हम सब हाथ जोड़ कर उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं ।अब आप कम से कम शांत तो रह ही सकते है ।बस कीजिए ।अब बस !!! @KomalNahta— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) June 19, 2020
सेलेब्स के अलावा फैंस भी अमित और मनोज के इस ट्वीट को सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस ने भी फिल्म क्रिटिक से इसे बंद करने को कहा है।
क्या कहा है सीरीज में?
फिल्म क्रिटिक ने अपने दोनों सीरीज में सुशांत की मृत्यु पर कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत एक बहुत अच्छे इंसान थे। शानदार एक्टर थे, लेकिन वे डिप्रेशन के मरीज भी थे। वहीं रिया चक्रवर्ती पर फिल्म क्रिटिक ने कहा कि रिया बहुत अच्छी गर्लफ्रेंड थी। लिव-इव के दौरान वे सुशांत का पूरा देखभाल करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे वे अपना मानसिक संतुलन खो रही थीं। यही वजह थी कि सुशांत ने ही रिया से वापस अपने घर जाने की सलाह दी और उसे भेज दिया था।
टिप्पणियाँ