अजय देवगन बनाएंगे 'गलवान घाटी विवाद' पर फिल्म
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया के जरिये घोषणा की है कि वो अब लद्दाख के गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को अजय देवगन एफफिल्म्स और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा। फिल्म में उन 20 भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सैनिकों का निडर होकर मुकाबला किया था।

अजय देवगन की अगली फिल्म 'गलवान घाटी विवाद' पर आधारित होगी। बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इन्हीं सैनिकों के वीरता और शौर्य की कहानी को फिल्म में दिखाया जाएगा।
इस फिल्म को अजय देवगन एफफिल्म्स और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा। इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुद अजय देवगन में शनिवार 4 जुलाई को किया। फिलहाल फिल्म का नाम और स्टारकास्ट फाइनल नहीं है।
ग़ौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। साल 1975 के बाद यह भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ टकराव का पहला मामला था।
अजय की अगली बड़ी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'मैदान' है। 'भुज' में अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी हैं। फिल्म के निर्देशन और लेखन की कमान अभिषेक दुधैया ने संभाली है। जल्दी ही यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है।
टिप्पणियाँ