अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिये ऐलान किया है कि वो जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबके साथ साझा किया। जनवरी 2021 में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर में जल्द ही नया सदस्य आने वाला है। अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबसे साथ साझा किया। जनवरी 2021 में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।
बीते कुछ समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की ख़बरें थीं। दरअसल, अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।
अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा, 'और फिर, हम तीन हो गए। जनवरी 2021'। वहीं विराट ने भी यही तस्वीर इसी कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की।
बता दें कि अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी।
विराट और अनुष्का के इस अनाउंसमेंट के साथ ही उनके दोस्तों, करीबियों और फैंस ने इस जोड़े को परिवार में नए सदस्य के आने के लिए शुभकामनाएं दीं।
बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की, तो बतौर अभिनेत्री वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ज़ीरो' में नज़र आई थीं। वहीं फिलहाल प्रोडक्शन कंपनी को लेकर काफी व्यस्त हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' जैसे कंटेंट का निर्माण कर चुकी हैं और इन दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया।
टिप्पणियाँ