ऋषि कपूर को याद में बेटी रिद्धिमा ने पहनी उनकी 'रिस्ट वॉच'
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को याद करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें वो अपने पिता की 'रिस्ट वॉच' पहने हुए हैं। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा है, 'मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।' बता दें रिद्धिमा इन दिनों अपनी मां नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ मुंबई में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी उनके फैन्स और फैमिली इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं।
30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी अंतिम यात्रा में गिने-चुने लोग ही शामिल हुए थे। वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच पाई थीं।
पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिद्धिमा अपनी बेटी के साथ मुंबई पहुंची थीं। फिलहाल अपने भाई रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर के साथ मुंबई में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही रिद्धिमा, गाहे-बगाहे अपने पिता से जुड़ी यादें, बातें अक्सर शेयर करती रहती हैं।
इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें अपने पिता ऋषि कपूर की रिस्ट वॉच को पहने हुए हैं, जो काफी लग्जुरियस है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।'
बता दें कि रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनके ब्रांड का नाम 'आर ज्वैलरी' है।
गौरतलब है कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वो पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद साल 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।
संबंधित ख़बरें
➤ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' इस तरह होगी कंप्लीट
➤ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' इस तरह होगी कंप्लीट
टिप्पणियाँ