SSR Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट से निकली थीं दो डेड बॉडीज़?
सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में एक नहीं बल्कि दो मृत शरीर पाए गए थे। यह दावा सोशल मीडिया पर कई वीडियोज़ और तस्वीरों के जरिये किया जा रहा है। इन दावों के बाद से एक बार फिर से मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर निशाने पर है। लोग जम कर मुंबई पुलिस पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से मुंबई पुलिस की भूमिका पर लगातार प्रश्न चिह्न लगाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिपिंग के जरिये दावा किया जा रहा है कि सुशांत के घर से 14 जून को एक नहीं बल्कि दो मृत शरीर पाए गए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो क्लिपिंग्स और तस्वीरों के साथ एक बार फिर यूज़र्स ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आरोपियों का बचाने का आरोप मुंबई पुलिस पर लगाया जा रहा है।
इन वीडियोज़ में दावा किया जा रहा है कि 14 जून को सुशांत की डेड बॉडी लंबी दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद से हर कोई अनुमान लगा रहा है कि सुशांत के साथ-साथ गुनहगारों ने किसी और को भी मौत के घाट उतारा था।
वहीं इस मामले में शुरू से यह भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं कि घटना वाले दिन आखिर दो-दो एंबुलेंस क्यों लाए गए थे।
Really it's Shocking...— Ravi Tiwari Bihari (@iRaviTiwari) August 17, 2020
How Long
Two bodied wrapped in one Big White cloth. #SCApproveCBIForSSR pic.twitter.com/9Vzm0z2RiD
सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने कहा 'ये है मर्डर'
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है कि इस बात की काफी आशंकाए हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है। वहीं विकास सिंह शुरुआत से ही मुंबई पुलिस की जांच पड़ताल पर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं।
इसके अलावा हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के 'बॉय' के रूप में काम कर चुके अंकित आचार्य ने एक चैनल से बातचीत के दौरान दावा किया कि दिशा सालियान की मौत से जुड़ा हुआ सच सुशांत को पता चल गया था और वो जल्द ही एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस भी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ये बड़ा हादसा हो गया था।
टिप्पणियाँ