Bigg Boss 14: बर्तन धोने को लेकर भिड़ीं जैस्मीन भसीन और निक्की तंबोली
कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की शुरुआत हो चुकी है और घर में 11 कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। वहीं घर में पहले दिन ही हाउस ड्यूटी को लेकर दो कंटेस्टेंट में तकरार हो गई है। दरअसल, बर्तन धोने को लेकर निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन में झगड़ा हो गया है।

कलर्स टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की शुरुआत हो चुकी है। 'बिग बॉस' हाउस 11 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। इन कंटेस्टेंट्स में राहुल वैद्य, एजाज़ खान, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन, अभिनव कोहली, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, जान कुमार सानू और सारा गुरपाल शुमार हैं।
जहां ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं अब घर का तापमान पहले दिन ही बढ़ने लगा। शो के पहले ही दिन निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन के बीच काम को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं राधे मां ने भी अपना दरबार सजा लिया। इस दरबार में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को आशीर्वाद भी दिया।
दरअसल, निक्की और जैस्मिन बर्तन धोने के काम को लेकर एक-दूसरे से उलझ पड़ीं। इन दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो ट्विटर हैंडल पर देखने को मिला। वीडियो में निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन के बीच बर्तन की ड्यूटी पर बहसबाजी होती है, क्योंकि निक्की बर्तन धोने से मना कर देती हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट के बीच घर की ड्यूटी को लेकर बात चल रही होती। इस दौरान निक्की तंबोली बर्तन धोने से मना कर देती हैं। निक्की कहती हैं कि बर्तन धोने से उनके नाखून खराब हो जाएंगे। निक्की के इस बहाने पर जैस्मीन भड़क जाती हैं। जैस्मीन, निक्की से सहयोग करने को कहती हैं। वह बोलती हैं कि ऐसे नहीं चलेगा। बाद में एजाज़ खान भी निक्की को सहयोग करने को कहते हैं, जिसे निक्की मना कर देती हैं।
वीडियो के आखिरी में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन दोनों ही रोने लगती हैं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 14' से जुड़ा यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वहीं राधे मां ने 'बिग बॉस' हाउस में आते ही अपना दरबार सजा लिया और कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने लगीं। साथ ही वो डांस भी करते देखी गईं।
बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार को हुआ। इस दौरान 'बिग बॉस' हाउस में 14 कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया गया।
इस बार का सीज़न बाकी अन्य सीज़न्स से अलग है, क्योंकि 'बिग बॉस' हाउस में स्पा, थियेटर और मॉल भी हैं। हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए कंटेस्टेंट्स को मेहनत करनी होगी और टास्क जीतने होंगे।
संबंधित ख़बरें➤Bigg Boss 14: एजाज़ खान को क्यों लोग 'पागल' कहने लगे थे?
टिप्पणियाँ